Patna

विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद कर दे दी जान,मायके वाले हत्या का लगा रहे आरोप

पटना।दहेज प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने चलती ट्रेन के आगे खुद कर अपनी जान दे दी। मृतका अस्थावां थाना इलाके के ओयाव गांव निवासी रवि शंकर पंडित की 22 वर्षीया पत्नी सीमा देवी है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका के पिता रामस्वरूप पंडित ने ने बताया कि 7 साल पहले उनकी बच्ची की शादी हुई थी । शादी के कुछ साल बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा । बुधवार की शाम गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को ले जाकर नालंदा थाना इलाके के कुल गांव के समीप ट्रैक पर फेंक दिया ।

 

 

ताकि घटना आत्महत्या प्रतीत हो । रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि आस पास के लोग आत्महत्या की बात बता रहे है । मामले की छानबीन की जा रही है । परिजन द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!