Patna

एक साल पहले ही हुई थी शादी, अब कश्मीर के पूंछ में बिहार के लाल चंदन आतंकवादी हमले में हो गये शहीद

पटना।जम्मू क्षेत्र के पुंछ में सेना पर हुए आतंकवादी हमले में अपने पांच साथियों के साथ बलिदान को प्राप्त हो गए हैं। नवादा की माटी के लाल चंदन कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। चंदन कुमार, 89 आर्म्ड रेजिमेंट के जवान थे। वे देश की रक्षा करते हुए तीन अन्य जवानों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नारोमुरार गांव के मौलेश्वर सिंह और जयंती देवी की तीन संतानो में चंदन कुमार दूसरे नंबर पर थे। इनके पिता गांव में ही खेतीबारी करते हैं। जवान चंदन कुमार की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई थी। पांच वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। जबकि एक वर्ष पहले इनकी शादी धूमधाम से हुई थी।

 

बता दें कि पुंछ जिले में गुरुवार को घने जंगल के बीच से गुजर रहे सेना के वाहनों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में चार जवान बलिदान और दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!