Ajab Gajab NewsPatna

“Love Story;चीन की लुई डेन को बिहार के राजीव से हुआ प्यार,सरहद पार कर पहुंची बिहार,लिया सात फेरे,चाइनीज दुल्हन को देखने..

Love Story;इश्क की कोई सरहद नहीं होती है। यह साबित कर दिखाया है राजीव कुमार और लुई डेन ने। राजीव बिहार के खगड़िया के रहने वाले हैं। उन्होंने चीन के बीजिंग की रहने वालीं लुई डेन संग सात फेरे लिए हैं। हिंदू रीति रिवाज से हुई यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। दोनों बीते कुछ सालों से रिलेशन में थे। खास बात यह है कि चाइनीज दुल्हन लुई डेन हिंदी भाषा भी जानती हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

खगड़िया के बबुआगंज के रहने वाले राजीव कुमार और चीन की राजधानी बीजिंग की रहने वालीं लुई डेन ने शहर के विवाह भवन में शादी की है। राजीव कुमार चीन में रहकर 10 वर्षों से लेंगुएज लिटरेचर एंड कल्चरल स्टडी ऑफ चाइना में मास्टर की डिग्री कर रहे थे। जब वे पढ़ाई कर रहे थे तभी वहां पर बैचलर की पढ़ाई कर रही लुई डेन से उनकी मुलाकात हुई। इसी बीच दोनों के बीच रिश्ता गहरा हो गया। इसके बाद राजीव और लुई डेन ने शादी करने का फैसला लिया।दोनों अपने परिवार वालों को मनाने में लगे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के परिवार वाले राजी हुए। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को हिंदू रीति रिवाज से उनकी शादी हुई। शादी समारोह के दौरान काफी संख्या में मेहमान मौजूद रहे।

दो बार पहले भी भारत आ चुकी हैं लुइ डेन

राजीव के साथ लुई डेन 2016 और 2019 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थीं। इस दौरान वे खगड़िया में रही थीं। इधर, राजीव ने बताया कि वे लोग बीते साल ही शादी करने वाले थे लेकिन वीजा नहीं के कारण लुई भारत नहीं पाईं। इस वजह से शादी को एक साल तक टालना पड़ा।
शादी में नहीं पहुंचे राजीव के ससुराल वाले

दूसरी ओर, वीजा नहीं मिलने के कारण राजीव के ससुराल वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। चीनी दुल्हन लुई डेन के परिवार वाले इस शादी में शरीक होने भारत नहीं आ सके। राजीव ने बताया कि उनके अन्य देशों के दोस्त भी शादी में आना चाह रहे थे लेकिन वीजा नहीं होने के कारण वे लोग नहीं आए।

हिंदी भी जानती है चाइनीज दुल्हन

चीन की रहने वालीं लुई डेन हिंदी भी जानती हैं। राजीव ने बताया कि वह चीन में बिजनेस करते हैं। उनके कर्मचारी हिन्दी में लुई से बात करते हैं और वह भी धीरे-धीरे भारतीय भाषा बोलना सीख रही हैं। वहीं, लुई ने बताया कि उसे भारत का पर्व दीपावली काफी अच्छा लगता है।”
यह भी पढ़े..

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!