Patna

Love Marriage; न मंत्रोच्चार न फेरे,थाना मे एक-दूसरे से किया साथ रहने का वादा,बुआ से किया शादी…

Love Marriage;पटना; मुंगेर. जिले के हवेली खड़गपुर थाना में गुुरुवार की देर रात अनोखी शादी हुई। इस शादी में पुरोहित ने न मंत्रोच्चार किया और न नव दंपती ने सात फेरे लिए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

थाना भवन को मंडप मानकर कर प्रेमी जोड़ा वैवाहिक बंधन में बंध गया। पुलिसकर्मी और अन्य लोग भी इस शादी के गवाह बने। सभी ने आशीर्वाद दिया और खुशी-खुशी पत्नी को मौसी के घर लेकर गया।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों की थाना परिसर में ही शादी कराई गई। दरअसल, हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामबिहारीपुर गांव निवासी रोहित कुमार ने रिश्ते में बुआ लगने वाली उषा से थाना में शादी रचाई।

 

तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

 

दोनों में प्रेम-प्रसंग लगभग तीन वर्षों से चल रहा था। तीन नवंबर को दोनों ने भागलपुर कोर्ट में शादी भी कर ली थी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग प्रेमिका को घर से निकलने नहीं दे रहे थे। इसके बाद प्रेमी खड़गपुर थाना जाकर अपने जीवनसाथी को मुक्त कराने की गुहार पुलिस से लगाई।रोहित की बात और कोर्ट मैरि‍ज का कागजात देखने के बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस पदाधिकारी को रामबिहारीपुर गांव भेजा। पुलिस की टीम उषा को लेकर थाना पहुंची। प्रेमिका ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई।

 

इसके बाद थाना में ही पुलिस पदाधिकारी के समक्ष मांग में सिंदूर भरवा कर दोनों की शादी करवा दी गई। रोहित और उषा ने कहा कि हम लोग खुशी-खुशी अपना जीवन यापन करेंगे। शादी के बाद रोहित अपने जीवनसाथी को अपनी मौसी के घर प्रसंडो गांव ले गया। शादी को लेकर क्षेत्र में दिनों भर चर्चा का विषय बना रहा।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!