BegusaraiSamastipur

बिहार में शराब तस्करों ने दरोगा को कुचला,हुइ मौत:होमगार्ड का जवान भी घायल

Samastipur;बेगूसराय में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। इस हमले में एक दरोगा की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड का जवाव घायल है। उस इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद दरोगा की पहचान नावकोठी थाना में पदस्थापित खमास चौधरी के रूप में की गई है। वहीं घायल सिपाही की पहचान होमगार्ड की जवान बालेश्वर यादव के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

छापेमारी करने गई थी पुलिस

 

मंगलवार की रात नावकोठी पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अल्टो कार से शराब की बड़ी खेप मंगाई जा रही है। इसी सूचना पर खामास चौधरी दलबल के साथ छतौना पुल के नजदीक खड़े थे और जैसे ही अल्टो कार पहुंची। उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार ने पुलिस को देखकर कार की स्पीड बढ़ा दी और सड़क पर खड़े खमास चौधरी सहित एक होमगार्ड के जवान को रौंदते हुए फरार हो गई है।

 

 

अस्पताल में इलाजरत होमगार्ड का जवान।

अन्य पुलिस के जवानों ने अगल-बगल भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई । बाद में पुलिस ने छापेमारी कर अल्टो कार के मालिक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। हालांकि कार बरामद नहीं की जा सकी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!