Patna

विद्यालय पहुंचे K.K Pathak,लिया जायजा:बच्चों से बोले- अब 9 से 5 तक खुला रहेगा स्कूल..

Patna; शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक शुक्रवार को बांका के पहुंचे। जहां(K. K. Pathak) के के पाठक ने शुक्रवार की संध्या रजौन, बाराहाट,अमरपुर, बांका के विद्यालय का निरीक्षण किया। इस बीच इंटर स्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी का के के पाठक ने स्थानीय डीएम अंशुल कुमार के साथ निरीक्षण किया। जिससे शिक्षकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान के के पाठक ने सबसे पहले स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर प्लस टू के छात्र-छात्राओं रूबरू हुए। इसके बाद एक-एक कर सभी क्लास रूम का निरीक्षण किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान यहां पर छात्र-छात्राओं की उपस्थित देखकर के के पाठक खुश दिखे। मौके पर छात्र-छात्राओं को अपने-अपने पोशाक में विद्यालय आने को कहा। के के पाठक ने बच्चों से पूछा नए शिक्षक आने के बाद पढ़ाई हो रही है। तो बच्चों ने कहा पहले से अच्छी पढ़ाई हो रही है। इसके बाद के के पाठक ने कहा कोई समस्या है तो हमें बताइए। जिस पर बच्चों ने कहा कोई समस्या नहीं है सर।

 

 

बच्चों से बोले जब तक आ चाहे पढ़ सकते हैं

 

इसके बाद कहा कि पहले विद्यालय आपलोग 9:30 बजे आते थे और 3:00 बजे छुट्टी हो जाती थी। लेकिन अब स्कूल 9:00 बजे शुरू होगा और 5:00 बजे संध्या तक खुली रहेगी। यह नियम शुक्रवार से लागू हो गई है। सभी शिक्षकों को 8 घंटे ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। साथ ही छात्र छात्राओं से कहा कि 4:00 के बाद आप लोग पढ़ना चाहते हैं तो संध्या 5:00 बजे तक पढ़ाई कर सकते हैं। इसके बाद भी आप लोगों का मन करे की और पढ़ना है तो आप संध्या 6 व 7 बजे तक भी पढ़ाई कर सकते हैं। जब तक आपका मन करे तब तक आप पढ़ाई कर सकते हैं। जब तक आप लोगों की पढ़ाई करने की इच्छा रहेगा तब तक आप लोगों को शिक्षक पढ़ाते रहेंगे।

 

प्रत्येक दिन साफ सफाई रखने का निर्देश दिया

 

इसके बाद के के पाठक ने कहा आप लोग 4:00 के बाद भी पढ़ना चाहते हैं क्या, तो बच्चों ने कहा हां। मौके पर एक शिक्षक की अनुपस्थिति देखकर प्रधानाध्यापक कुमार दिनकर से कहा शिक्षक छुट्टी लेकर गए हैं यह अपने से विद्यालय छोड़कर भाग गए हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया छुट्टी लेकर गए हैं। मौके पर बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर भी चेक किया गया। के के पाठक ने विद्यालय के शौचालय एवं विद्यालय परिसर को प्रत्येक दिन साफ सफाई रखने का निर्देश दिया।

 

 

विद्यालय में खेलकूद के बारे में जायजा लिया

 

साथ ही विद्यालय में घेराबंदी नहीं देखकर विद्यालय में जल्द घेरा बंदी करवाने का उपस्थित पदाधिकारीयों को निर्देश दिया। इसके बाद विद्यालय में होने वाले खेलकूद के बारे में पूछताछ कर निर्देश दिए। बीआरसी भवन पहुंच कर निरीक्षण किया। मौके पर बीईओ कुमार पंकज से पूछा इस ट्रेनिंग भवन का साल में कितने महीने यूज होता है। जिस पर बीईओ ने कहा 4 महीने। के के पाठक ने कहा इसके बाद 8 महीने खाली ही रहता होगा। कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसे ट्रेनिंग सेंटर के रूप में यूज करने को कहा। साफ सफाई नहीं देखकर बीईओ पर भड़कते हुए कहा की साफ सफाई रखिए नहीं तो वेतन बंद कर दी जाएगी। इस अवसर पर जिला स्तरीय से लेकर स्थानीय पदाधिकारी व प्रशासन उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!