Samastipur

समस्तीपुर में जन सुराज अनुमंडल कार्यालय का उद्घाटन

समस्तीपुर: जिले में अनुमंडल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मौके पर कई वक्ताओं ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के प्रयास की सराहना की। इस दौरान सभापति भूपेंद्र यादव ने कहा कि अनुमंडल में कार्यालय खुलने से जन सुराज की गतिविधियों को और बल मिलेगा। साथ ही जन सुराज के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मौके पर रंजीत सहनी, संध्या भारती, प्रियंका कुमारी एवं अन्य वक्ताओं सहित प्रवक्ता आशुतोष आजाद ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन समस्तीपुर अनुमंडल अध्यक्ष श्याम गिरी ने किया। बता दें कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा 11 ज़िलों से होते हुए 12वें ज़िले दरभंगा में है।

बताते चलें कि प्रशांत किशोर ने बीते साल 2 अक्टूबर को गांधी भितहरवा आश्रम पश्चिमी चंपारण से पदयात्रा शुरू कर पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुज़फ़्फ़रपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी से होते हुए अभी दरभंगा में हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!