Dalsinghsarai

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में इतिहास गर्व दिवस सह गर्व दिवस समापन समारोह का आयोजन

दलसिंहसराय। रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय(आरबी कॉलेज )दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह इतिहास विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता एवं विभागीय प्राध्यापक अभय कुमार सिंह, डॉ. राजकिशोर एवं डॉ. अनूप कुमार के नेतृत्व में इतिहास गर्व दिवस समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत गीत एवं कुलगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. राजकिशोर ने विषय प्रवेश कराया।अभय कुमार सिंह एवं अनूप कुमार ने इतिहास की गौरवशाली परंपरा परंपरा की व्यापक रूप से चर्चा की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

विभाग के छात्र-छात्राओं ने लोक गीत,लोक नृत्य,नाटक, काव्य पाठ के, पोस्टर प्रदर्शनी,माडल एवं दांडी यात्रा की झांकी के माध्यम से इतिहास के गौरव को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया। इतिहास के प्राचीन रूप से लेकर वर्तमान तक के गौरवशाली दृश्यों को प्रस्तुत किया गया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों को आकर्षित किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर झा ने वसुधैव इतिहास: का उद्घोष करते हुए कहा कि इतिहास सर्वत्र व्याप्त है। इतिहास की गौरवशाली परंपरा पर हमें गर्व करना चाहिए। विभाग के छात्र-छात्राओं ने जो प्रदर्शन किया है, वह अनिर्वचनीय है। हमें अपने छात्रों पर गर्व।

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय

आगे उन्होंने कहा कि जिस सोच के साथ विषय गर्व दिवस की शुरुआत की गई थी, वह आज अपनी पूर्णता को प्राप्त कर रहा है। महाविद्यालय के सभी विभागों की ओर से जो उम्दा प्रदर्शन किया गया,वह महाविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। मैं सभी विभागों, विभाग के छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को शुभकामनाएं देता हूं। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। राष्ट्रगान की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!