Patna

महाबोधि मंदिर में जूते में मोबाइल छुपाकर ले जा रहा था अमेरिकी पर्यटक,फिर…

पटना।गया। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के प्रवास के दौरान बोधगया के महाबोधि मंदिर की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। मंदिर में पूजा करने वालों की भीड़ रविवार को ज्यादा रहती है। इस कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं पर पुलिस की कड़ी नजर थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अमेरिका का एक पर्यटक अपना मोबाइल फोन को जूते में छिपाकर मंदिर में जा रहा था। फर्स्ट चेकिंग प्वाइंट से वह अंदर जा चुका था। तभी सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ। दोबारा उसकी जांच की गई तो मोबाइल फोन बरामद हुआ, उसे काउंटर पर मोबाइल जमा करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद उसे मंदिर के अंदर जाने दिया गया। पूजा से लौटने के बाद उसे मोबाइल लौटा दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!