Samastipur

समस्तीपुर वासियो के लिए खुशखबरी;समस्तीपुर होकर चलेगी वंदे भारत ट्रेन,छह घंटे में दिल्ली का सफर

समस्तीपुर वासियो के लिए खुशखबरी आरही है।अब वन्दे भारत ट्रेन की यात्रा करने को मिलेगी । सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर करने का सपना जल्द पूरा होने वाला है। समस्तीपुर डीआरएम ने इसका प्रस्ताव भेजा है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल अब इस पर मुहर लगाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उसके बाद रेलवे बोर्ड से अप्रूवल मिलने के बाद बंदे भारत ट्रेन सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पाटलिपुत्र स्टेशन होते हुए नई दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। इसके लिए सीतामढ़ी, जयनगर, दरभंगा, सस्तीपुर स्टेशन पर जांच कर ट्रायल लिया गया है।सीतामढ़ी से लेकर समस्तीपुर तक रेल किनारे से सारे अतिक्रमण को तेजी से खाली कराया जा रहा है, ताकि वंदे भरत ट्रेन चलाने के दौरान रास्ते में किसी प्रकार का व्यावधान उत्पन्न नहीं हो सके। ट्रायल होने की सूचना मिलने के बाद सीमावर्ती इलाके के लोगों को काफी खुशी है।

महज छह घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर

यह ट्रेन मात्र छह घंटे में दिल्ली की यात्रा पूरी कराएगी। अभी दिल्ली जाने के लिए 22 से 24 घंटे ट्रेन में बिताना पड़ता है। सीतामढ़ी से यह ट्रेन चलने पर पर्यटन का बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेन के चलने से रामायण सर्किट से जुड़ाव होगा। सीतामढ़ी आने वाले पर्यटक माता जानकारी की जन्मभूमि से लेकर भगवान राम के ससुराल तक धार्मिक भ्रमण कर आनंदित होंगेरेलवे द्वारा देशभर में अगले साल मार्च 2024 तक लगभग 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने की योजना है। लगभग दो सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को 15 फरवरी 2019 को दिल्ली वाराणसी रुट पर चलाई गई थी।

सीतामढ़ी से सुबह साढ़े आठ बजे खुली वंदे भारत
सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की रुट भी तय कर दी गई है। सुबह साढ़े आठ बजे चलाने का प्रस्ताव दिया गया है। रेलवे बोर्ड और क्रिस की मंजूरी मिलने के बाद इस ट्रेन का नंबर के साथ क्रिस में फिडिंग कर दी जाएगी”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!