Patna

बिहार में 6 नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया 5 किलो सोना,दो करोड़ बताई जा रही कीमत;ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पटना।बिहार में शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत मुख्य बाजार में स्थित आशीर्वाद गोल्ड लोन में 5 किलो सोने के लूट की मामला सामने आया है। लूट की इस घटना को आधा दर्जन अपराधियों ने अंजाम दिया।सभी अपराधी नकाबपोश थे और हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। लूट के बाद अपराधी 5 किलो सोना लेकर भागने में सफल रहे, जिसकी कीमत 2 करोड रुपए बताई जा रही हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

जानकारी देते हुए सहायक प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि ग्राहक बनाकर के अपराधी आए और फिर कर्मचारियों को पिस्तौल के बल पर कब्जा में ले लिया और लॉकर रूम को तोड़कर के 5 किलो सोना लेकर भाग गए।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर सुनील दत्त भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह सूचना के बाद पुलिस सक्रिय है। अपराधियों के धर पकड़ को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!