Patna

लड़की ने भागकर मुस्लिम लड़के से की शादी,वीडियो जारी कर लड़की ने कहा-अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की

पटना।बिहार के मधेपुरा में एक नाबालिग लड़की ने मुस्लिम लड़के के साथ भाग कर शादी कर ली है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि युवक ने बहला फुसला उसका अपहरण कर लिया है। लड़की की मां सीमा देवी ने मधेपुरा सदर थाना में आरोपी मो. साहिल और उसके फैमिली के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

केस दर्ज होने के बाद लड़की ने वीडियो जारी कर युवक का बचाव किया है। लड़की का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है। लड़की ने कहा कि साहिल के फैमिली को अगर कुछ हुआ तो हम दोनों अपनी जान दे देंगे। हम दोनों यहां बहुत खुश हैं।यहां तक कि उसने मैरिज सर्टिफिकेट में दोनों का बालिग बताया है। लड़की ने अपनी उम्र 21 वर्ष बताई है। जबकि उसकी मां ने अपने एफआईआर में लड़की की उम्र 17 वर्ष बताया है। पूरा मामला मधेपुरा के मठाही ओपी शिविर क्षेत्र के भान टेकठी इलाके का है।

 

20 दिसंबर को कॉलेज के लिए निकली, फिर नहीं लौटी

 

लड़की की मां ने बताया कि बेटी अंशु कुमारी(17) 20 दिसंबर को कॉलेज के लिए निकली थी। फिर घर वापस नहीं आई। वह उसी दिन से गायब है। मां के मुताबिक, परिजनों ने देर रात तक अंशु की खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।अंशु की मां का कहना है कि उनकी बेटी को मुरलीगंज निवासी मो. कलाम के बेटे मो. साहिल ने अगवा कर लिया है। मां के मुताबिक, आरोपी लड़के का ननिहाल उनके घर के बगल में ही है।उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की अपहरण में मो. अफरोज और मो. फिरोज के पूरे परिवार का हाथ है। हालांकि, मामले में अब तक लड़के के पक्ष का कोई बयान नहीं सामने आया है।

 

पूर्व मंत्री ने मामले को बताया लव जिहाद, आंदोलन की दी धमकी

 

बीजेपी विधायक नीरज बब्लू ने इस घटना को लव जिहाद से जोड़ दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर टेकठी पहुंचे बीजेपी नेता ने कहा कि यह पूरा मामला लव जिहाद का है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर 2 दिन के भीतर प्रशासन अपहृत नाबालिग को बरामद नहीं करती है तो ग्रामीणों के सहयोग से सड़क जाम करने को मजबूर होंगे और जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ ईंट से ईंट बजा देंगे।

 

अपहृत युवती को करेंगे बरामद

 

मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस कार्य कर रही है। सोमवार देर रात तक अपहृत युवती को बरामद कर लिया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!