Patna

पहले किया शादी,फिर धर्म परिवर्तन कराया,मुंबई ले गया प्रेमी, अब छपरा में छोड़कर भागा

Patna;छपरा में नाबालिग लड़की का अपहरण कर पहले जबरन शादी और फिर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। 17 साल की लड़की ने दूसरे धर्म के लड़के के खिलाफ इसुआपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। गुरुवार को छपरा पुलिस ने पीड़िता के FIR किए जाने की जानकारी दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

नाबालिग का आरोप है कि ढाई साल पहले अक्टूबर 2021 में पड़ोसी अरमान अली उसे बहला-फुसलाकर मुंबई लेकर चला गया। वह बहुत रोती-गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उसने कोई रहम नहीं की। कुछ दिन के बाद वो उसकी हर बात मान गई और उसके साथ रहने लगी। वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता रहा। एक साल तक इसी हालत में रखा।

 

आरोपी ने बीते साल 2022 में आठ सितंबर को उसके साथ मुंबई के कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद धर्म-परिवर्तन कराकर उसका नाम तमन्ना रख दिया। नाबालिग का कहना है कि धर्म परिवर्तन कराने का उसने विरोध किया, लेकिन पति और उसके घरवालों ने जबरदस्ती की। इसके बाद बीते 15 नवंबर 2023 को सिलीगुड़ी ले जाने के बहाने छपरा के भकुरा भठ्ठी बाजार पर उसे छोड़कर फरार हो गया।

 

पीड़िता का अब कहना है कि वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। अभी उसका मोबाइल स्वीच ऑफ है। लेकिन वह अपील कर रही है कि वो जहां कहीं भी हो, आकर उसे अपने साथ ले जाए।

 

बुधवार को सामने आया था लड़की का वीडियो

 

बुधवार को पीड़िता का एक वीडियो सामने आया था। इसमें उसने बीते ढाई साल में अपने साथ हुई आपबीती सुनाई थी। उसने बताया कि साथ रहने के दौरान उसे एक लड़का भी हुआ था, जिसे प्रेमी ने जहर की सुई देकर मार डाला।

 

यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए लड़की के साथ मारपीट करने और छपरा लाकर छोड़ जाने की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच करने और आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश करने की बात कही है।

 

इसुआपुर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के प्यारेपुर में एक नाबालिग के साथ जोर जबरदस्ती और मारपीट करने का मामला सामने आया है। लड़की ने आवेदन दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूरी मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।इससे पहले अक्टूबर 2021 में पीड़िता को लेकर आरोपी भागा था। तब भी पीड़िता के पिता ने इसुआपुर थाने में लड़की को भगाकर ले जाने की प्राथमिकी कराई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!