Patna

बिहार में पिता ने अपने दो पुत्रों के साथ की खुदकुशी,ट्रेन के आगे परिवार ने किया आत्महत्या

Patna;बिहार के गोपालगंज जिले में शुक्रवार को ट्रेन के आगे परिवार का सामूहिक आत्महत्या (Gopalganj News) के मामले से हड़कंप मच गया है. मिली जानकारी के अनुसार युवती की मौत से आहत होकर एक ही परिवार के तीन लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली है. मामला बरौली थाना क्षेत्र के चंदन टोला का है. ट्रेन से कटकर मरनेवालों में पिता और दो पुत्र शामिल है. मृतकों की पहचान रामसूरत महतो और इनके पुत्र सचिन कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर बरौली थाने की पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिवार लड़की की बीमारी से बेहद परेशान था

 

 

बताया जा रहा है कि रामसूरत चौहान के घर में सुभावती कुमारी नाम की लड़की की बीमारी से दो दिन पहले मौत हो गई. मौत के बाद रामसूरत ने घर में उसके शव को छोड़ दिया. युवती की बीमारी से पूरा परिवार परेशान था. आज रामसूरत महतो अपने दोनों बेटे के साथ चंदन टोला के पास थावे-छपरा पैसेंजर ट्रेन से कटकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई. गांव के मुखिया, सरपंच और ग्रामीणों के अनुसार रामसूरत का परिवार लड़की की बीमारी से बेहद परेशान था. लकवा का इलाज करने में सब कुछ गंवा बैठा था फिर भी ठीक नहीं हुई और मौत हो गई तो उसने बेटों को साथ आत्महत्या करने का फैसला लिया. इसके बाद उसने पूरे परिवार सहित मौत को गले लगा लिया.

 

 

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है

 

 

ग्रामीणों ने बताया कि रामसूरत महतो के परिवार में अब कोई बचा नहीं है. उसकी पत्नी की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है. एक बेटा दिव्यांग है और दूसरा बेटा सूरत में काम रहा था, जिससे पूरे परिवार का भरण पोषण चलता था. वहीं, इस मामले को लेकर गोपालगंज के प्रभारी डीएम अभिषेक कुमार ने मामले की जांच करने की बात कही है. सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!