DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय का बेटा चंदन ने SSC की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा मे पाई सफलता,लोगो ने दिया बधाई ।

दलसिंहसराय।कर्मचारी चयन आयोग(ssc) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा 2023 के द्वारा आयोजित परीक्षा में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड विभाग में कार्यकारी सहायक (स्तर -6) के पद पर चयनित हुए दलसिंह सराय प्रखंड के नगरगामा वार्ड 05 निवासी ओमप्रकाश पोद्दार के पुत्र चंदन कुमार. जो कि अभी वर्तमान में डाक विभाग कोलकाता के डाक सहायक के पद पर कार्यरत हैं .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन्होंने 10वीं की परीक्षा छत्रधारी उच्च विद्यालय दलसिंहसराय तो प्लस टू की परीक्षा विद्यापति प्लस टू उच्च विद्यालय मऊ बाजितपुर से और ग्रेजुएशन आर बी कॉलेज दलसिंहसराय से पास की थी। उनकी सफलता पर इनके साथी प्रशांत कुमार अरविंद कुमार मंजय संजय रत्नेश तथा नगरगामा के उप मुखिया रोशन कुमार चौधरी उर्फ बाबू साहब ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी है।
रिपोट:एस के रॉय ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!