DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय;दस लाख रुपए की राशि से निर्मित शेड निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास 

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर । मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अन्तर्गत स्थानीय विधायक सह वित्त,वाणिज्य कर व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा अनुशंसित दस लाख रुपए की राशि से निर्मित होने वाले शेड का शिलान्यास रविवार को हुआ। प्रखण्ड अंतर्गत मऊ बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में बनने वाले शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास मुखिया दिनेश प्रसाद सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के बीच नारियल फोड़ कर किया। स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन,कार्य प्रमंडल एक समस्तीपुर द्वारा कारित होने वाले इस योजना का शिलान्यास होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर उपस्थित पुरानी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय, सचिव अर्जुन प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष गोविंद कुमार मिश्र, सदस्य विमल प्रसाद सिंह,पैक्स अध्यक्ष राम बिहारी सिंह पप्पू , प्रबंधक शिवदानी सिंह झप्पू , यूथ ब्रिगेड के संयोजक पदमाकर सिंह लाला, युवा जदयू प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुधीर कुशवाहा, अखिलेश कुमार सिंह, संवेदक मो. शाहीद दिलसाद अंजुम उर्फ रुम्मी,मो. गुड्डू, रविभूषण सिंह आदि ग्रामीणों ने इस ओर स्थानीय विधायक सह वित्त,वाणिज्य कर व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!