DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय 32 नम्बर रेलवे गुमटी सहित सड़क जाम से निपटारा हेतु ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था सहित अन्य मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की ओर से प्रखंड कार्यालय पर 10 सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रदर्शनकारी महावीर चौक से जुलूस निकाला जो मालगोदम रोड होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा.जंहा महेश्वर राम की अध्यक्षता में एक सभा की गई.जिसमें वक्ताओं ने कहा की केंद्र की सरकार किसान मजदूर विरोधी है किसानों को उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता है,और मजदूरों को काम का उचित मजदूरी नहीं मिलती है।

 

 

श्रम कानून को मालिक पक्षी बनाया गया है.जिससे मजदूरों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. वही दस सूत्री मांगो को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर मांग पत्र सौंपा. जिसमें बिहार राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देने,किसानों को कर्ज माफ कर कर्ज वसूली पर रोक लगाने,बंद पड़े सभी नलकूपों को चालू कराने,वासविहीन परिवार के लोगो को वास लायक जमीन देने,

 

 

दलसिंहसराय 32 नम्बर रेलवे गुमटी सहित सड़क जाम से निपटारा हेतु ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगो पर वार्ता की गई.वक्ताओं में अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर,राम बिलास शर्मा,शंकर राम,शंभू कुमार चौधरी,शुभेंद्र कुमार,उस्मान अंसारी ,विमला देवी,गिरधर झा,कारो देवी,अशोक रजक,तिरपीत राय,मो निजाम ने सभा संबोधित किया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!