DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय;गोलीबारी मामले में एक महिला समेत 7 लोग गिरफ्तार,दो देसी कट्टा बरामद

दलसिंहसराय अनुमंडल के घटहो थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक दिन पूर्व हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से दो देसी कट्टा और गोली बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों में मारवा गोपालपुर विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मणिकांत कुमार, जोधन महतो, बाली कुमार, महेश महतो, विकास महतो के अलावा घटहो थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी प्रमोद महतो और शकुंतला देवी शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभी लोगों को बुधवार शाम सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया। दलसिंहसराय के डीएसपी नजीब अनवर ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद घटहो थाने की पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी इसी दौरान सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 

 

एक दिन पूर्व गोलीबारी की घटना में घायल हो गया था राजमिस्त्री

 

यहां बता दें कि घटहो थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में मंगलवार शाम मकान निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी इस गोलीबारी की घटना में खजूरी गांव के ही रहने वाले राजमिस्त्री उमेश महतो को बाएं पैर में जांघ के पास गोली लगी थी जिसे गंभीर स्थिति में पीएमसीएच भेजा गया है। इस घटना के बाद जख्मी के बयान पर दर्जन भर लोगों को आरोपित किया गया था।गांव के रामदेव महतो और राम प्रसाद महतो के बीच हुआ था विवादयहां बता दें कि खजूरी गांव के रामदेव महतो मकान का निर्माण कर रहे थे जबकि इसी गांव के राम प्रसाद महतो इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर मंगलवार शाम राम प्रसाद महतो अपने लोगों के साथ पहुंच कर मारपीट व गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें कार्य कर रहे राजमिस्त्री उमेश महतो को गोली लग गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!