DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार की मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र के एस एच 88 के पांड गांव मे गुरुवार की सुबह हनुमान मंदिर के पास अज्ञात ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई । मृतक वृद्ध की पहचान गांव के ही पासवान टोला वार्ड चार निवासी स्त्यानाराय पासवान ( 58) के रूप में की गई है । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वही घटना की सूचना के बाद जुटे मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर दलसिंहसराय – वरुणा पुल रोड को मंदिर के पास दो घंटे जाम कर करतें हुए जमकर हंगामा किया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालाकि घटना को सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार के आने पर मुआवजे की तत्कालीन राशि बीस हजार रुपए का चेक देने पर सड़क जाम समाप्त हुआ। इस दौरान देर से पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी को अक्रोषित लोगो के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। लेकिन मौके पर मौजूद मुखिया पति सह समाजसेवी प्रमोद कुशवाहा के पहल पर लोग शांत हुए ।

 

इधर घटना की सूचना पर दरोगा रंजीत कुमार सिंह और मनोज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्ट कराने के बाद स्वजनो को सौप दिया ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!