Dalsinghsarai

दलसिंहसराय ब्रेकिंग:पार्षद पति के बाइक की डिक्की से चोरों ने उड़ाया 2.5 लाख रुपये,CCTV में कैद

दलसिंहसराय ब्रेकिंग : नगर परिषद दलसिंहसराय कार्यालय परिसर से सोमवार को चोरो ने परिसर में लगी बाइक की डिक्की से 2.5 लाख रुपये उड़ा लिया. बाइक नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 22 की पार्षद पति वकील दास की बतायी गई है. खैरबन निवासी पार्षद पति ने बाइक की डिक्की से 2.5 लाख रुपये चोरी कर लेने की थानाध्यक्ष एवं नप इओ से लिखित शिकायत भी की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पार्षद पति ने आवेदन में कहा है कि अपने घर से रुपये व चेक जमा कराने हेतु निकलने के बाद वे बस स्टेण्ड के पास पीएनबी गये थे. वहां चेक जमा करा वापस लौटने में नप कार्यालय परिसर में बाइक खड़ी कर कार्यालय में गये थे.वापस लौटे तो बाइक की डिक्की से रुपये गायब पाया।

नप इओ सुशील कुमार दास ने पीड़ित के आवेदन के साथ घटना की सीसीटीवी फुटेज भेजकर पुलिस से मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया है.बताते चले कि बस स्टैंड के पास पीएनबी की कोई शाखा नहीं है.अन्य बैंक की कई शाखा वहाँ पर है.अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उच्चकों ने किसी बैंक शाखा के पास से पीछा किया या वे नप कार्यालय परिसर में ही मौजूद रह कर पैसा उड़ा लिया.इओ की सूचना पर अपर थानाध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने मामले की छानबीन की.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!