Indian RailwaysPatna

हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगुसराय मे सोनपुर मंडल द्वारा चलाया गया टिकट जांच अभियान,3.60 करोड़ की…

patna:india Railway:-सोनपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी क्रम में सोनपुर मंडल के विभिन्न खण्डों पर सुबह 06.00 बजे से रात्रि 22.00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया । इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम तथा टिकट चेकिंग दस्ते एवं RPF (आरपीएफ) जवान तैनात कर प्लेटफॉर्मों तथा स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों मे विशेषकर एसी कोचों में गहनता से टिकट जांच अभियान चलाया गया जिसमें बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 2839 मामलों से जुर्माने के रूप में 18.20 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई। इस अभियान के दौरान मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी एवं नवगछिया आदि स्टेशनों पर मुख्य रूप से टिकट जांच किया गया।

विदित हो कि सोनपुर मण्डल में बिना टिकट के यात्रा करते हुए लोगों से रेलवे एक्ट के तहत 1 नवंबर से 30 नवंबर तक किए गए टिकट चेकिंग के दौरान कुल 61273 लोग पकड़े गए जिनसे जुर्माने के रूप में 3.60 करोड़ रुपये दंड स्वरूप वसूल किया गया जो कि पूर्व मध्य रेलवे में सभी मंडलों में सर्वाधिक है ।

 

गत माह अक्टूबर में किए गए टिकट चेकिंग के दौरान *कुल 73945 लोग पकड़े गए जिनसे जुर्माने के रूप में चार करोड़ छप्पन लाख चार हजार पाँच सौ तिरानवें रुपये दंड स्वरूप वसूल किया गया* ,जो कि पूर्व मध्य रेलवे में सभी मंडलों में सर्वाधिक रहा है, लगातार दो महीनों से सोनपुर मंडल टिकट चेकिंग से आय में सभी मंडलों से अधिक रहा है।*

इस टिकट चेकिंग अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन के टिकट काउंटरों पर बढ़ी हुई भीड़ देखी गई और यात्री उचित टिकट लेकर रेल यात्रा करने के प्रति जागरूक हुए । इस तरह के विशेष मेगा टिकट चेकिंग अभियान मण्डल में आगे भी जारी रहेगा ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!