Samastipur

विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या,विभूतिपुर मे दो लाख रुपए और दहेज के लिए मारा,2 साल पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट गांव में 2 साल पहले ब्याही गई विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मायके वालों को जब इसकी सूचना मिली तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए शनिवार शाम सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव के दिलीप महतो की पत्नी विभा देवी(22) के रूप में की गई है। ‌

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।

घटना के संबंध में विवाहिता के पिता उजियारपुर थाना क्षेत्र के पतैली कोरबद्दा गांव निवासी रमेश प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2 साल पूर्व हुई थी। शुरू में सब ठीक-ठाक चल रहा था। उनकी बेटी को एक बेटा भी हुआ। इधर, अचानक ससुराल वाले दहेज के लिए उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे।

 

वहीं उसका पति दिलीप शराब का काफी सेवन कर घर लौटता था। उसके साथ मारपीट किया करता था। इस कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर मारपीट की घटना होने लगी। इसको लेकर वह कई बार दोनों को समझने का प्रयास भी किया, लेकिन उनके पति समझने को तैयार नहीं थे। आए दिन मारपीट की घटना बढ़ती चली गई। इस बीच उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है।

 

शनिवार को वह विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया घाट पहुंचे तो उनकी बेटी का शव‌ घर में पड़ा हुआ था। ससुराल वाले सभी लोग फरार थे। उसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी विभूतिपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। ‌उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के शरीर पर मारपीट का कई निशान मिले हैं।

 

थाना अध्यक्ष का बयान

 

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया है। आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे दहेज की बात भी सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हो जाएगा कि मौत का कारण क्या है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!