Patna

ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी ने किया सरेंडर, रिमांड पर लेगी पुलिस

Patna:बिहार के लखीसराय में ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी आशीष चौधरी ने अधिवक्लखीसराय कोर्ट में सरेंडर किया है. 20 नवम्बर को छठ पूजा के आखिरी दिन आशीष ने एक ही परिवार के छह लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था. इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद से ही पुलिस उसे बेसब्री से ढूंढ रही थी. आशीष की गिरफ्तारी को लेकर लगातार उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आशीष ने कोर्ट में किया सरेंडर :

 

आशीष ने मंगलवार की सुबह कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी. बाद में पता चलने पर पुलिस ने कोर्ट से आशीष को रिमांड पर लेने के लिए आवेदन दिया है.

 

 

 

 

इस संबध में लखीसराय कबैया थाना प्रभारी ने बताया कि “देर से खबर मिली थी. अशीष चौधरी कोर्ट में सरेंडर किया है. उससे पूछताछ को लेकर कोर्ट में आवेदन दिया गया है. पूछताछ के बाद ही सारी जानकारी मिल पाएगी, कि आखिर हत्या का कारण क्या है. वैसे मामले की जांच भी चल रही है.”

 

बता दें कि लखीसराया के पंजाबी मोहल्ला में 20 नवंबर को छठ पूजा के अंतिम दिन सुबह करीब सात बजे आशीष ने एक ही परिवार के 6 लोगों को गोलियों से छलनी कर दिया था. इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी. बताया जाता है कि आशीष ने प्रेम-प्रसंग में इस घटना को अंजाम दिया था. इस घटना में उसकी प्रेमिका और परिवार के अन्य दो लोग मारे गए थे. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!