Patna

बिहार के अग्निवीर जवान की जम्मू कश्मीर में संदिग्ध मौत,शाम होते ही आई मनहूस खबर

Patna;जम्मू कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात बिहार के सीवान जिले के अग्निवीर जवान प्रदीप यादव (21 वर्ष) की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई। अग्निवीर जवान को गोली कैसी लगी, अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। जम्मू कश्मीर के अखनूर के टांडा इलाके की घटना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया गया है कि प्रदीप कुमार यादव ड्यूटी पर थे, इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि प्रदीप यादव को गोली लग गई है। मौके पर पहुंचे जवानों ने तुरंत गोली लगने से घायल प्रदीप यादव को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप यादव टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। घटना के बाद स्थानीय आर्मी फोर्स ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार प्रदीप यादव साल 21 फरवरी 2022 अग्निवीर ज्वाइन किया था। दो भाइयों में प्रदीप छोटे थे। प्रदीप यादव के बड़े भाई रवि ने बताया कि मंगलवार की सुबह नौ बजे कुछ पारिवारिक बात हुई थी, इसके बाद रवि सीवान चले गए। शाम को घर लौटने पर प्रदीप के कमांडिंग ऑफिसर ने फोन पर बताया कि प्रदीप को गोली लग गई है और वह शहीद हो गया है। सूचना मिलने के बाद प्रदीप के घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रदीप के भाई रवि ने बताया कि कमांडिंग ऑफिसर ने जानकारी दी कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव को फ्लाइट से पटना भेजा जाएगा।

 

 

 

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे तक या गुरुवार की सुबह तक प्रदीप यादव शव उनके पैतृक आवास पर पहुंच सकता है। घटना के बाद प्रदीप यादव के भाई रवि का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया गया है कि प्रदीप यादव जब पहली बार अग्निवीर में भर्ती होने के बाद गांव लौटा था तो ढोल बाजे के साथ ग्रामीणों ने स्वागत किया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!