Patna

प्रेम प्रसंग मे प्रेमी पर एसिड से हमला,गर्लफ्रेंड ने फोन कर घर के पास बुलाया,फिर प्रेमी पर..

Patna;वैशाली जिले में एक युवक पर एसिड से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल युवक को परिजन इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर है। वारदात पातेपुर थाना इलाके के सिमरवाड़ा गांव की है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलने बुलाया था। तभी उस पर तेजाब से हमला हुआ। घटना की सूचना पर पुलिस घायल का बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घायल युवक सिमरबाड़ा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र गांव से बारात लेकर टेकनारी गांव में गया था। देर रात लौटने के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे फोन कर घर के पास बुलाया था। युवक जब उससे मिलने पहुंचा तो लड़की एक लड़के के साथ खड़ी थी। लड़की से बात करने के दौरान ही पहले से खड़े लड़के ने धर्मेंद्र के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

 

 

 

 

 

युवक के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे लोग और परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय निजी क्लीनिक में लेकर गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां धर्मेंद्र का इलाज जारी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई गई है।

 

 

 

 

 

पातेपुर थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि सिमरवाड़ा गांव में एक युवक पर एसिड से हमला किए जाने की जानकारी मिली है। घायल का बयान दर्ज किया गया है। घायल ने बताया है कि हमले के दौरान आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है,लेकिन लड़की की मिलीभगत से आरोपी ने हमला किया है। मामले की जांच की जा रही है

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!