DalsinghsaraiSamastipur

कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया,न्याय यात्रा में शामिल होने का किया आह्वान

दलसिंहसराय प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रांगण में गुरुवार की प्रखंड अध्यक्ष सुशीला देवी की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थापना काल से लेकर आज तक के समृद्ध इतिहास को याद किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी जन कल्याणकारी नीतियों के साथ आम जनता के बीच जाने व संगठन को मजबूती प्रदान करने सहित राहुल गांधी के प्रस्तावित न्याय यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके पर बिहार प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैज अहमद फैज, उदयकेतु चौधरी, मगनलाल साह, प्रकाश कुमार सिंह, कमल भूषण ईसर, रामेश्वर पांडेय, गोपाल प्रसाद, विजय कुमार झा, हैदर अली, मोहम्मद शाहिद हुसैन, देवचंद प्रसाद, आनंदी शर्मा, मणिकांत चौधरी, शत्रुघ्न पाठक, शिव शंकर पाठक, आलम खान, मोहम्मद जब्बार, राजेंद्र झा, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद शकील, मोहम्मद मंजूर आलम, राजकुमार प्रसाद, प्रोफेसर सुनील चौधरी, सुनील कुमार सिंह, दिवाकर चौधरी, मधेश्वर सिंह, मोहम्मद परवेज आलम, टुनटुन झा, उमाशंकर पासवान, शिव शंकर यादव, मोहम्मद इम्तियाज, रघुवीर यादव सहित अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!