Samastipur

Samastipur;सड़क हादसे में महिला की गई जान,विरोध में सड़क जाम

Samastipur:समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के समस्तीपुर पूसापथ पर इमली चौक के पास मंगलवार देर शाम बाइक की ठोकर से एक महिला की मौत हो गई। महिला गांव के ही पिंटू राय की पत्नी आशा देवी 35 वर्ष बताई गई है। घटना की सूचना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव के साथ सड़क जाम कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सड़क जाम के कारण समस्तीपुर पूसा पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

 

कैसे हुई घटना

 

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पप्पू राय की पत्नी आशा देवी देर शाम सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पूसा की ओर से आ रहे एक बाइक सवार दें, उसे तेजी से ठोकर मार दी जिस कारण वह सड़क पर जा गिरी। जिस कारण उसके सर से काफी रक्त बहने लगा। मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर पूसि पथ को जाम कर दिया। जाम के कारण रात में सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

 

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

 

करपुरीग्राम थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बाइक की ठोकर से महिला की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है आवेदन मिलने पर इस मामले में प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!