Patna

Love Story:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दो प्रेमी जोड़ो का फोटो तो ग्रामीणों ने नाबालिग जोड़े की कराई शादी

Love Story/patna /भागलपुर के कहलगांव प्रखंड में प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग जोड़े की शादी करवाने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल दोनो कई महीनो से एक दूसरे के साथ इस कदर प्यार में ढलते चले गए कि दोनों कब एक दूसरे के हो गए दोनों को पता भी नहीं चला। जिसके बाद दोनों परिवार में जमकर बवाल हुआ। और गांव वालों ने जबरन दोनों की शादी करवा दी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

मांग भरते हुए

दोनों नाबालिग जोड़े की फोटो वायरल होने के बाद लड़की के परिवार वालों में गुस्से से भड़क उठे। लड़के के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कई घंटों तक दोनों परिवार वालों के जमकर बवाल हुआ। वहीं, लड़की के घर वालों का कहना था कि जब दोनों की फोटो वायरल हो गया है तो दोनों की शादी करवाना ही होगा। लेकिन लड़के के परिवार वाले इस शादी से राजी नहीं थे। इस हंगामा के बीच कई ग्रामीण भी शामिल हो गए जिसके बाद सैकड़ों ग्रामीण परिवार वालों के साथ कहलगांव गंगा घाट के चारो धाम में पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। लेकिन लड़का के परिवार वाले इस शादी को करने से इनकार करते रहे।

 

 

शादी के बाद अपने घर ले जाता लड़का

दोनों लड़का लड़की नाबालिग है लड़का का उम्र 16 साल पर लड़की का महज 15 साल बताया जा रहा है। वहीं, लोगों ने हंगामा के बाद लड़का को बुला लिया और सैकड़ों लोगो के बीच शादी करा कर विदाई कर दी गई। लड़का खुशी-खुशी शादी करके इसे अपने घर ले गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!