DalsinghsaraiSamastipur

“विद्यापति राजकीय महोत्सव;गजल सम्राट कुमार सत्यम के सुरों से सजेगा महोत्सव,3 दिवसीय कार्यक्रम मे जानिए क्या होगा खास

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

लसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर स्थित विद्यापति जी की समाधि भूमि विद्यापतिधाम में कला-संस्कृति युवा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा 25 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले 11वें विद्यापति राजकीय महोत्सव में बिहार की शान नामचीन गजल गायक कुमार सत्यम व मैथिली लोक गायिका जूली झा के सुरों से महफिल सजेगी। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर है। विद्यापतिधाम मंदिर के पा‌र्श्व स्थित रेलवे मैदान में आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम की शाम को गुलजार करने के लिए गजल गायक कुमार सत्यम व मैथिली गायिका जूली झा के आगमन को लेकर स्थानीय श्रोताओं में भी उत्साह है।

इसके लिए यहां भव्य हैंगिंग पंडाल व मंच का निर्माण कराया जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव का उद्घाटन वित्त वाणिज्य कर सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह सांसद नित्यानंद राय, पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री तेजप्रताप यादव, कला-संस्कृति व युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय, राजस्व व भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, विस उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, सांसद प्रिंस राज, चौधरी महबूब अली कैसर सहित जिले के तमाम विधान मंडल सदस्यों तथा जिप अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है।

वर्ष 2013 में विद्यापति राजकीय महोत्सव की शुरुआत की गई थी। अब तक महोत्सव में सुप्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा, पा‌र्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल, तृप्ति शाक्या, मैथिली ठाकुर, देवी, देवाशीष दास गुप्ता,राकेश राज शानू आदि ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को भव्य बनाया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!