Patna

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह फिर से बिहार दौरे पर,5 नवंबर को होगी रैली:अंतिम चरण में तैयारी

Patna.मुजफ्फरपुर।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह फिर से बिहार दौरे पर आने वाले हैं। आगामी 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट पर उनकी रैली प्रस्तावित है। पताही हवाई अड्डा पर अमित शाह बीजेपी की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे सफल बनाने को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। भाजपा के कई जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, सांसद, विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं को भीड़ जुटाने का टास्क दिया गया है। रैली की तैयारी अंतिम चरण में है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

“5 नवंबर से बिहार सरकार की उल्टी गिनती शुरू”

 

भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि रैली की तैयारी अंतिम चरण में है। मंच का काम लगभग पूरा हो चुका है। बैरिकेडिंग का काम भी अंतिम चरण में है। आज रात तक मैदान का काम भी पूरा हो जाएगा। 5 नवंबर की रैली में पंचायत स्तर से भी लोग आ रहे हैं। दो लाख से अधिक की भीड़ दिखेगी। मैदान का भाग छोटा पर जाएगा। अमित शाह मोदी के हनुमान के रूप में आ रहे हैं। बिहार में शंखनाद होगा। उस दिन से बिहार सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में नीतीश और तेजस्वी की सरकार खत्म हो जाएगी। 2024 लोक सभा के चुनाव में हमलोग 40 सीट जीतेंगे। 2025 में बिहार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। बिहार की जनता की कामना और अभिलाषा को भाजपा की सरकार पूरी करेगी।

 

5 नवंबर को पूरा इलाका मोदीमय हो जाएगा : पूर्व मंत्री

 

पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मुजफ्फरपुर की धरती पर आ रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। पिछले एक महीने से हमलोग इसी तैयारी कर रहे हैं। लगातार जनसंपर्क अभियान और सभा करके लोगो को निमंत्रित किया जा रहा है। अमित शाह देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर आ रहे हैं। लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं। 5 नवंबर को यह पूरा इलाका मोदीमय हो जाएगा। उस दिन सभा के मामले में इतिहास बदल जाएगा। 2 लाख से ज्यादा लोग इस सभा में शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ता अलर्ट मोड में है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!