Samastipur

दलसिंहसराय;एसएच-88 पर अनियंत्रित होकर टोटो पल्टा, दो भाई घायल,रेफर

दलसिंहसराय।विभूतिपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सिंघिया घाट दलसिंहसराय के मुख्य पथ एसएच 88 पर शिवनाथपुर चौक आईटीआई कॉलेज के समीप शुक्रवार की सुबह भूतेश्वर चौक की ओर से सिंघिया घाट की ओर तीब्रगति से जा रही एक टोटो ने अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नशे की हालत में सवार दो युवक जख्मी हो गया। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई थी। साथ ही टोटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी पर घटना स्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं इसकी जानकारी स्थानीय सीएचसी कर्मी को दिया गया। सीएचसी से आए एंबुलेंस ने दोनों जख्मी युवक को विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां दोनों युवक की पहचान एकडारा निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र रंजीत कुमार व शंभू कुमार दोनों सगे भाई के रूप में किया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक शक्ति नाथ ने बताया कि दोनों भाई नशे की हालात में था। दोनों को इलाज किया गया। इसमें रंजीत का स्थिति गंभीर था उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!