Samastipur

कल का मौसम:2 दिन बाद बढ़ेगी ठंड:मौसम विभाग ने समस्तीपुर के लिए जारी किया पूर्वानुमान

समस्तीपुर में अगले 2 दिनों तक पूरवाऔर फिर पछिया हवा चलेगी। इससे जिले में सुबह और शाम ठंड बढेगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय द्वारा 4-8 नवंबर तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने कहा कि पूर्वानुमान अवधि में समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में कही-कही हल्के बादल छा सकते हैं। जिससे मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सुबह छाया हल्का बादल

इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 और न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार दिनों तक जिले में 3-5 किलोमीटर की रफ्तार से पुरवा हवा चेलगी। उसके बाद पछिया हवा चलने की उम्मीद है। जिससे ठंड बढ़ेगी। इस दौरान सुबह में आद्रर्ता 75-85 और दोपहर में 50-55 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। पिछले चौबीस घंटे में समस्तीपुर का अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

किसानों के लिए दी गई सलाह

 

शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए किसान धान की कटनी तथा दौनी के कार्य को उच्च प्राथमिकता दें। गेंहू एंव चना की बुआई के लिए खेत तैयार कर लें। रबी मक्का की बुआई शुरू करें। आलू की रोपनी के लिए तापमान अनुकूल हो रहा है। किसान खेत की तैयारी एवं रोपाई शुरू करें। किसान मटर , राजमा लहसुन, धनिया की बआई शुरू कर सकते हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!