PatnaSamastipur

“आज का मौसम:बिहार के अधिकांश हिस्सों में छाएगा कोहरा, कुछ दिन बाद से होगा तापमान में बदलाव

“आज का मौसम: सुबह में धुंध छाने लगा है, लेकिन ठंड का असर अभी नहीं है। इस बीच bihar मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा और अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य भर में आमतौर पर मौसम शुष्क रहा। अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय धुंध छाई रही। इस बीच सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस मोतिहारी में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

साथ ही राज्य का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, बाल्मीकिनगर आदि में धुंध छाया रहा। आज के मौसम विश्लेषण के अनुसार पछुआ व उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक प्रभावी है। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क रहने एवं राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!