Patna

परदेस जाने वालों को महावीर मंदिर निःशुल्क अल्पाहार देगा,40 हजार जलपान पैकेट बंटेंगे

patna:छठ पूजा के बाद बिहार से दूसरे राज्यों में वापस अपने कार्यस्थल लौटनेवाले यात्रियों को महावीर मंदिर नि:शुल्क अल्पाहार उपलब्ध कराएगा। 24 नवंबर तक पटना जंक्शन के होल्डिंग एरिया में हर दिन अल्पाहार के 10-10 हजार पैकेट बांटे जाएंगे। वितरण की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी के माध्यम से यात्रियों को महावीर मंदिर की ओर से जलपान के पैकेट मिलेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि रेल प्रशासन के अनुरोध पर यह व्यवस्था की है। चार-पांच दिनों तक पटना जंक्शन से भारी भीड़ का अनुमान है। दानापुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र ने इसके लिए महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल को पत्र में लिखा था।

 

अल्पाहार में हलवा व लिट्टी

बिहार से वापस अपने कार्यस्थल लौटनेवाले श्रद्धालुओं को अल्पाहार में बिहारी व्यंजन लिट्टी के साथ हलवा दिया जाएगा। इतनी तादाद में अल्पाहार पैकेट तैयार करने के लिए महावीर मंदिर की ओर से नैवेद्यम प्रभारी आर शेषाद्री की देखरेख में कारीगरों की टीम लग गई है। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि महावीर मंदिर की ओर से यह सेवा निःशुल्क होगी। अयोध्या में महावीर मंदिर की ओर से निःशुल्क राम रसोई चलाई जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि के समीप अमावा राम मंदिर परिसर में महावीर मंदिर की ओर से राम रसोई में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन दिया जाता है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!