Patna

U-15 बालिका वर्ग की टीम ने सिक्किम को 33 रनों से हराकर टूर्नामेंट में जीत से किया आगाज 

Patna: गुरुग्राम क्रिकेट ग्राउंड सुल्तानपुर में खेले गए U-15 बालिका वर्ग की टीम ने सिक्किम को 33 रनों से हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया। इस मैच में बिहार की फिरकी गेंदबाज जुली ने सात ओवर में चार मेडेन रखते हुए 10 रन देकर 6 विकेट अपने नाम की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

सिक्किम ने टॉस जीतकर बिहार को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बिहार की टीम ने 30.3 ओवर में 110 रन बनाई। जबकि सिक्किम की टीम 22 ओवर में 77 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 19 नवंबर को बिहार का महाराष्ट्रा के खिलाफ है।

 

बिहार की ओर से बल्लेबाजी करती हुई साना ने 11 रन, प्राची सिंह और ऋतु कुमारी ने 6-6 रन, प्राची कुमारी ने 14 रन और जुली कुमारी ने 4 रन का योगदान टीम के लिए दिया, जबकि अतिरिक्त के रूप में 54 रन बिहार को मिले। सिक्किम की ओर से प्रेणु और जशमीन ने 3-3 तथा ऐशमा और कुसंगमित ने एक-एक विकेट प्राप्त की, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!