Samastipur

विभूतिपुर के एक निजी क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद हुआ था प्रसव,मौत पर परिजनों ने किया हंगामा 

Samastipur;विभूतिपुर।थाना के नरहन स्टेट वार्ड 4 के सुरेश दास की 22 वर्षीया पत्नी रुपम कुमारी का इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है। घटना के संबंध में मृतका के पति सुरेश दास ने बताया कि उसके पत्नी गर्भवती थी। 10 अक्टूबर को स्थानीय आशा के साथ विभूतिपुर सीएचसी में प्रसव करने आई। कुछ ही देर बाद आशा उसे उल्टा बच्चा होने की जानकारी देते हुए निजी क्लीनिक में भर्ती करा दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाते परिजन।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वहां जाने के बाद प्रसूता रूपम कुमारी को ऑपरेशन के जरिए प्रसव करा दिया गया। जिसमें पुत्र जन्म लिया। 5-6 दिन तक ठीक रहा इसका बाद परेशानी बढ़ गई। तो समस्तीपुर ले जाया गया उसके बाद आईजीएमएस पटना ले जाया गया। वहां इलाज जारी था। वहीं छठ पर्व को लेकर करीब 10 दिन पूर्व घर ले आया गया था। शनिवार को उसकी मौत हो गई। मासूम बच्चा ठीक है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया किशव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। फिलहाल परिजन आवेदन नहीं दिये हैं। आवेदन मिलने पर जांचोपरांत कार्रवाई होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!