Samastipur

शादी के मंडप से दूल्हा शौच के बहाने फरार,सुनकर दुल्हन हो गई बेहोश;बरातियों को पकड़ा फिर…

समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के अजना गांव में सोमवार की रात बिटिया की शादी को लेकर वैशाली जिले के लरूआ से एक बारात भोला दास के दरवाजे पर पहुंची। बारातियों की भव्य स्वागत ग्रामीणों ने की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कन्या पक्ष के लोगों ने आवभगत में कमी नहीं की। विवाह के सभी रस्म अदा किये गए। जब सिन्दूरदान का समय आया तो दूल्हा अंकेश कुमार शौच के बहाने मंडप से फरार हो गया। देर तक इंतजार के बाद नहीं लौटा तो कन्या पक्ष के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला।

 

लड़के के भागने की सूचना ज्योंही स्वजनों को मिली तो दूल्हे के पिता बैजनाथ दास, चाचा विनोद दास, भाई कुंदन कुमार भी भागने लगे। सभी को भागता देख ग्रामीणों ने खदेड़कर सभी को खजूरी स्कूल के समीप पकड़ा।

 

बेटी के पिता ने कहा कि अब मैं शादी उस लड़के से नहीं करूंगा। मेरी लड़की पुष्पा बेहोश हो गई है। मेरे द्वारा जो खर्च हुआ है वह राशि लड़का पक्ष दे।

 

अब इस मामले में स्थानीय स्तर पर दोनों पक्ष की पंचायत चल रही है। समाचार प्रेषण तक फैसला नहीं हुआ। अजना पंचायत राज के ग्राम कचहरी सरपंच पंचायत में मौजूद हैं।

 

पत्नी की पिटाई के आरोप में जेल

इसके अलावा, एक अन्य मामले में पत्नी की पिटाई के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला थाना क्षेत्र के कंकाड़ी गांव का है।

 

थानाध्यक्ष केके मंडल ने बताया की कंकाड़ी गांव के दुलारचन्द्र पासवान की पुत्रवधु चांदनी कुमारी ने अपने ही पति अभिषेक पासवान पर बराबर मारपीट करने का आरोप लगाई है। इसी आरोप में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!