Patna

6 महीने से चल रहा था अफेयर,रात्रि मे नदी किनारे मिलने पहुँचे प्रेमी-प्रेमिका तो हो गया बबाल,दोनों को पकड़ कराई शादी

patna:दरभंगा में नदी किनारे सुनसान इलाके में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। गांव के लोगों ने दोनों को देख लिया, उसके बाद उन्हें लड़की के घर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया। मामले को बढ़ता देख गांव वालों ने लड़की के परिजनों की सलाह पर दोनों की शादी करवा दी। पूरा मामला बिरौल अनुमंडल के सम्होती गांव से जुड़ा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रेमी वायरल थाना क्षेत्र के बलिया गांव का रहने वाले अशोक चौपाल घनश्यामपुर थाना इलाके की रहने वाली आशा कुमारी का पिछले 6 माह से अफेयर चल रहा था। बताया जाता है कि प्रेमी, प्रेमिका के बहनोई का भाई है। इस वजह से अशोक का लड़की के घर आना जाना था।

 

मंगलवार को शाम दोनों नदी किनारे मिलने पहुंचे थे, तभी गांव वालों ने देख लिया और लड़की के घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। मामले को लेकर विवाद बढ़ने लगा तो गांव के लोगों और जन प्रतिनिधियों की सलाह पर दोनों की शादी करा दी गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!