DalsinghsaraiCareerSamastipur

Success Story;BPSC में सफलता प्राप्त गांव पहुंचने पर सुंदरम का गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत,लोगों ने दिया बधाई

 Success Story;Dalsinghsarai: bpsc; अनुमंडल क्षेत्र के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत बैकुंठपुर ब्रहण्डा पंचायत के पचपैका गांव के अवधेश कुमार चौधरी के पुत्र सुंदरम शानंद के बीपीएससी 67वीं परीक्षा में 174वां रैंक हासिल करने बाद में गांव पहुंचने पर गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इनके इस सफलता से गांव के लोगों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। समस्तीपुर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीतेश कुमार चौधरी व जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से उनके गांव जा कर सम्मानित किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस दौरान रितेश कुमार ने कहा की सुंदरम का चयन नगर निगम के ई०ओ० के पद पर हुआ है। इससे पूर्व वह भारतीय रेलवे में गुजरात के बड़ोदरा मंडल में चीफ कमर्शियल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थें। सुंदरम नौकरी से पूर्व में युवा कांग्रेस से जुडे़ हुए थे। मौके पर विजेंद्र कुमार चौधरी, पूर्व मुखिया विजय कुमार चौधरी, पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रजनीश कुमार बब्लू, पंसस विजय कुमार, राज विरेंद्र राय, सोनू चौधरी आदि लोग मौजूद थें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!