Samastipur

Success Story:समस्तीपुर का बेटा अमीत BPSC पास कर बना अधिकारी,पहली बार पहुंचा घर तो बैंड बजा के साथ घरवालों ने किया स्वागत

Success Story:समस्तीपुर का बेटा अमीत कुमार 67वीं बिहार प्रशासनिक सेवा परीक्षा पास कर 151वीं रैंक हासिल कर श्रम अधिकारी पद के लिए चयनित हुए।उनके पिता बंगाली राय

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर के गांव चकनूर गांव के रहने वाले किसानी का काम करते हैं। वहीं उनकी मां शांती देवी घर कि जिम्मेवारी निभातीं है।अमीत कुमार पांच भाई और एक बहन हैं ।अमीत कुमार शुरू से ही मेधावी रहे हैं। स्कूली शिक्षा में अव्वल रहने वाले अमीत कुमार अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता – स्वजनों को देते हैं।

वह कहते हैं कि परिवार के आशीर्वाद और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही यह सफलता हाथ लगी है। अमीत कहते हैं कि यदि सही दिशा में प्रयास हो, तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है।

Success story:BPSC में अंकिता ने हासिल की तीसरी रैंक, कहा- लोगों की सेवा करना लक्ष्य 

दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे थे अमित

अपने पिता के चौथे बेटे अमित कुमार बीते तीन साल से दिल्ली में रहकर BPSC परीक्षा की कर रहे थे तैयारी। तीन सालों की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि अमित कुमार ने माता-पिता के सपनों किया साकार।

अमित कुमार समस्तीपुर शहर से सटे एक छोटे-से गांव चकनूर के एक छोटा सा घर में रहकर, आर एस बी इंटर महाविद्यालय समस्तीपुर में पढ़ाई-लिखाई किया।वही अमित के रिजल्ट निकलने के बाद से घर वालों में काफी खुश हैं वही आज जब वह दिल्ली से अपने घर आये तो घरवालों ने उनका स्वागत बैंड बजा के साथ किया।माँ ने आरती उतरी तो बहन ने पांव धोया ।पुरा गांव यह देखने के लिए उमर परा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!