CareerNew To India

Success Story;भारती जीना के सपने को पिरुल ने किया साकार, उत्पाद बनाकर महानगरों में भी बनाई पहचान,जाने कहानी

Success Story;Nainital story:- उत्तराखंड के पहाड़ों में बहुतायत में मिलने वाले चीड़ के पेड़, उत्तराखंड के लोगों के लिए अक्सर अभिशाप कहे जाते हैं। परंतु हाल ही में युवाओं द्वारा चीड़ से बनाए जा रहे उत्पादों के कारण, लोगों के जेहन में चीड़ के पेड़ व इसकी पत्तियों को लेकर तस्वीर बदलती नज़र आ रही है। युवाओं के हुनर और आत्मविश्वास के कारण आज चीड़ के पत्तियों से कई उत्पाद तैयार कर बाजारों में बेचे जा रहे हैं। इन उत्पादों की केवल स्थानीय बाज़ार में ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यों में भी काफ़ी मांग हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन उत्पादों को बना कर नाम अर्जित करने वाली उत्तराखंड की ऐसी ही एक युवा है भारती जीना। भारती ने चीड़ की पत्तियों से गिरने वाले पिरूल को इस्तेमाल कर घरों में सजावट का माध्यम बनाया है। उनके द्वारा पिरूल से टोकरियां, फ्लावर पॉट समेत अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। ये उत्पाद सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी बेहद पसंद आ रहे हैं।

मूल रूप से रामगढ़ ब्लॉक के ध्वेती गांव की रहने वाली भारती जीना (भूमि) आज पिरुल को इस्तेमाल कर अच्छी आय अर्जित कर रही है। भारती का कहना है कि जिस पिरुल को लोग अभिषाप मानते हैं, उसे उन्होंने आय का जरिया बना लिया है। भारती ने ये अनोखी कला अपने दादा से सीखी थी। उनके द्वारा पिरुल से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी में भी लगाई जाती है। बता दिया जाए कि भारती हल्द्वानी से संगीत विषय में बीए कर रही हैं। उनके पिता तेज सिंह किसान और मां कमला जीना आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!