CareerNew To India

Success Story;अचला पनेरू ने ICAR की परीक्षा में पाई सफलता,पूरे देश में मिला 8वां स्थान,दिया बधाई

Success Story; ICAR Exam: ICAR परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं. जिसमे उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी अचला पनेरू ने कामयाबी हासिल किया है। अचला ने पूरे देश में 8वां स्थान हासिल कर शहर का नाम रौशन किया है। उनका चयन चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हरियाणा में एमएससी (फूड एंड न्यूट्रिशन) में हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अचला पनेरू की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में बियर शिवा स्कूल से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका दाखिला पंतनगर विश्वविद्यालय में हुआ और वहां से ग्रेजुएशन (2023) पूरा होने के बाद उन्हें इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च (आईसीएआर) की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है।

अचला के पिता का नाम नवीन पनेरू है, जो कि कुमाऊं विश्विद्यालय में अधिवक्ता हैं। वहीं माता डॉ. मंजू सहायक एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में सहायक प्राध्यापक है। अचला का परिवार मूल रूप से विकासखंड ओखलकांडा का निवासी है और वर्तमान में अमरावती कॉलोनी हल्द्वानी में रहता है। अचला ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

अचला एक मेधावी छात्रा रही हैं। विश्वविद्यालय की ओर से मार्च 2023 में फूड साइंस और न्यूट्रिशन पर इंटर्नशिप करने के लिए फ्रांस जाने का मौका मिला था। अचला का लक्ष्य रिसर्च ((फूड एंड न्यूट्रिशन) के क्षेत्र में काम करना है। newstobihar की ओर से अचला पनेरू को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!