Patna

छठ पूजा के दौरान होने वाली संभावित भीड़ की व्यवस्था हेतु सोनपुर मंडल ने की विशेष व्यवस्थाएं,जाने पुरा डिटेल 

Patna:सोनपुर: छठ पूजा के अवसर पर हाजीपुर एवं मुजफ्फरपुर सहित सोनपुर मंडल के आठ प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण हेतु मंडल द्वारा की गई व्यवस्था के संबंध में आज सोनपुर मंडल के सभागार में एक प्रेस मीट का आयोजन किया गया जिसमें मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद ने प्रेस को संबोधित करते हुए छठ पूजा के अवसर पर होने वाली संभावित भीड़ के नियंत्रण हेतु मंडल द्वारा की जाने व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सर्वप्रथम उन्होंने मीडिया के माध्यम से सभी यात्रियों से अपील की कि ट्रेनों में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा न करें। साथ ही उन्होंने यह भी हिदायत दी कि ट्रेन में बीड़ी, सिगरेट अथवा किसी भी प्रकार की दिया सलाई, माचिस, पटाखे, फुलझड़ी तथा किसी भी प्रकार ज्वलनशील सामग्री लेकर ना तो यात्रा करें और न ही उपयोग करें। इसमें खुद यात्रियों की ही सुरक्षा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरपीएफ, टिकेट चेकिंग स्टाफ तथा अन्य रेल कर्मियों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं इस तरह की एक्टिविटी और यात्रियों पर कड़ी नज़र रखें और पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाई करें।

 

तत्पश्चात उन्होंने की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छठ पूजा के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर एडिशनल टिकट काउंटर्स खोले जाएंगे। जिनमें मुजफ्फरपुर में पांच , हाजीपुर में तीन, बरौनी में दो, बेगूसराय में दो, खगड़िया में दो, मानसी में एक और नवगछिया में दो काउंटर खोले जाएंगे।

 

इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर में दो होल्डिंग एरिया बनाए जा रहे हैं जिसमें अतिरिक्त भीड़ के बैठने की व्यवस्था होगी जिसमें बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था,जनआहार (ऑन पेमेंट बेसिस), टाइम टेबल का फ्लेक्स बोर्ड और डायरेक्शन बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही ट्रेनों के आवागमन की जानकारी सहज उपलब्ध हो सके इसके लिए स्टेशनों पर निरंतर उद्घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही ट्रेन इंडीकेशन बोर्ड/कोच इंडीकेशन बोर्ड पर गाड़ियों के आवागमन की सूचना सही सही प्रदर्शित हो यह सुनिश्चित किया जाएगा और अतिरिक्त साइनेज भी लगाए जाने का निर्णय लिया गया।

 

इस बात के विशेष निर्देश हैं कि अंतिम क्षणों में गाड़ियों के प्लेटफार्म नहीं बदले जाएं। साथ ही आइलैंड प्लेटफार्म जैसे 4/5 पर कभी भी एक साथ दो गाड़ियां नहीं प्लेस की जाएंगी।अभी मंडल से कुल 23 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इसके अतिरिक्त कुल 129 जोड़ी नियमित गाड़ियां भी इस मंडल से होकर गुजरती हैं।

 

मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर, खगड़िया, बेगूसराय और बरौनी स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण एवं व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है । जो छठ पूजा के दौरान आनेवाले तथा पूजा के बाद जाने वाले यात्रियों की सम्भावित भीड़ का नियंत्रण संभालेंगे।

 

मुजफ्फरपुर तथा हाजीपुर में स्टेशन पर कंट्रोल रूम/ वार रूम बनाया जाएगा जहां कमर्शियल , जीआरपी , आरपीएफ, मेडिकल विभाग तथा जीआरपी के कर्मचारी बैठेंगे और व्यवस्था नियंत्रण का काम करेंगे तथा जरूरतमंद यात्री को हर संभव सहायता पहुचायेंगे।

 

प्रमुख स्टेशन पर व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर की व्यवस्था की गई है जिसमें मुजफ्फरपुर स्टेशन पर 6 व्हीलचेयर की व्यवस्था है।इस दौरान अतिरिक्त भीड़ की व्यवस्था हेतु नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स मुजफ्फरपुर में कोनकोर्स एरिया तथा बाहरी पार्किंग एरिया में भीड़ नियंत्रण तथा व्यवस्था हेतु सहायता करेंगे।

 

यात्रियों की सहायता हेतु मुजफ्फरपुर ,हाजीपुर ,सोनपुर , खगड़िया, बेगूसराय एवं बरौनी स्टेशनों पर हेल्प डैक्स तथा मेडिकल बूथ बनाए गए हैं ।अनऑथराइज्ड पार्किंग तथा वेंडिंग के विरुद्ध स्पेशल ड्राइव चलाए जा रहे हैं तथा इन्हें हटाया जा रहा है।

 

सभी स्टेशनों पर लोकल मेडिकल अथॉरिटी के कांटेक्ट नंबर लगाए गए हैं जिससे कि आपातकाल में उनसे तत्काल संपर्क किया जा सकें।मुजफ्फरपुर एवं हजीपुर स्टेशन पर एम्बुलेंस सर्विस और फायर फइटिंग सर्विस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!