Patna

बिहार के इस जिले में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,पकड़ी गईं लड़कियां और महिलाएं

patna;सुपौल जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पॉश इलाके में यह धंधा चल रहा था. मौके से सोमवार (20 नवंबर) को पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़कियां और दो महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. मौके से आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए. छापेमारी के समय मौके से संचालक, एक ग्राहक समेत एक अन्य लड़की फरार हो गई. पॉश इलाके के एक आलीशान मकान में पिछले कई महीनों से यह काम हो रहा था.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दरअसल डायल 112 की पुलिस को इसके बारे में सूचना मिली थी. इसके बाद त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एक आलीशान मकान में पुलिस ने छापेमारी की. यहां से दो लड़कियां और दो महिलाओं को पकड़ा गया. दोनों लड़कियों में से एक लड़की नाबालिग बताई जा रही है. सबको पकड़ने के बाद डायल 112 की पुलिस ने थाने को सौंप दिया. जिस मकान में यह धंधा हो रहा था पहले वहां सिनेमा हॉल था.

 

 

नाबालिग लड़की ने किया पूरा खुलासा

 

 

मौके से रंगे हाथ पकड़ी गई नाबालिग लड़की ने इस मामले में पूरा खुलासा किया है. कहा कि उसे संचालक पंचानंद यादव द्वारा बुलाया गया था. वह इस धंधे में पिछले दो महीने से काम कर रही है. एक आदमी से संबंध बनाने के लिए संचालक सात सौ रुपये लेता था. रूम के लिए किराया 250 रुपये अलग से लिया जाता था. वह अब तक चार-पांच बार यहां आ चुकी है. नाबालिग लड़की ने कहा कि उसके पिता बीमार रहते हैं. भाई नहीं है. चार बहनें हैं. लाचारी में वह यह काम करती है.

 

 

डायल 112 को पटना से मिली थी सूचना

 

 

डायल 112 में तैनात पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि पटना से इस मामले में सूचना मिली कि एक जगह मकान में गलत धंधा हो रहा है. इसके बाद हम लोग यहां आए तो दो लड़की और दो महिलाओं को पकड़कर त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस को सौंप दिया. यहां देह व्यापार चलता था.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!