Patna

Bihar के साइंटिस्ट का NASA के मून मिशन में चयन:रोवर तकनीक का नासा कर सकती है इस्तेमाल

Bihar. Patna news.भागलपुर के युवा वैज्ञानिक गोपाल जी के प्रोजेक्ट का चयन नासा ने किया है। नासा के आगामी मून मिशन में गोपाल जी के रोवर का तकनीक नासा इस्तेमाल करेगी। दरअसल, नासा ने अपने HERC प्रोग्राम के लिए देश भर से 72 टीमों का सेलेक्शन किया है, जिसमें से भारत के तीन टीम का चयन हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इनमें से एक युवा वैज्ञानिक गोपाल जी की संस्था यंग माइंड रिसर्च डेवेलपमेंट का चयन हुआ है। वाईएमआरडी के तहत भारत के कई उच्च विद्यालयों से सात बच्चों का गोपाल जी ने चयन किया है। टीम का नाम काइज़ेल रखा है। यह टीम नासा के मून मिशन के लिए ह्यूमन रोवर तैयार करेगी। 2024 के अप्रैल महीने में टीम काइज़ेल और उसके मेंटर गोपाल जी अमेरिका जाएंगे।

 

 

रोवर के तकनीक को नासा के वैज्ञानिक देखेंगे। सभी 72 टीम में से गोपाल जी के रोवर का तकनीक योग्य साबित हुआ तो इन्हें नासा पुरस्कृत करेगी। साथ ही इस तकनीक से रोवर तैयार कर मून मिशन में काम लाएगी।

 

उपलब्धि पर क्या बोले गोपाल जी

 

गोपाल जी ने बताया कि यह काफी गौरवान्वित करने वाला क्षण है। साथ ही भारत के लिए कुछ करने का मौका मिला है। उनकी संस्था के नासा के HERC के लिए चयन हुआ है। अप्रैल महीने में उनकी टीम रोवर तैयार कर अमेरिका जाएगी। उनका रोवर बेहतर रहा तो नासा के मून मिशन में वही तकनीक इस्तेमाल होगा।

 

इसरो के साथ भी काम करने की इच्छा

 

वैज्ञानिक गोपाल जी ने यह भी कहा कि नासा ने उनसे संपर्क किया है। भारत की स्पेस एजेंसी इसरो रेस्पॉन्स देगी तो वह इसरो के साथ भी काम करेंगे। 24 वर्षीय गोपाल जी ने काफी कम उम्र में इस उपलब्धि को हासिल किया है। इसके पूर्व 13 वर्ष की उम्र में केले से बिजली उत्पन्न कर खूब नाम कमाया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!