Samastipur

समस्तीपुर;युवक शीशे के ग्लास में फोड़ रहे थे बम,हुआ कुछ ऐसा की दो लोग हो गये घायल

समस्तीपुर।मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ले में रविवार की रात शीशे के ग्लास में बम रखकर फोड़ने के दौरान दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरा युवक सदर अस्पताल में इलाज के बाद शहर के किसी निजी क्लिनिक में इलाज करवा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि शीशे व स्टील के ग्लास में बम रखकर छोड़ने का युवक वीडियो रील बना रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसी क्रम में दो युवक उसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की पहचान धरमपुर निवासी मो. इरफान के पुत्र मो. इमरान के रूप में हुई है। वहीं दूसरे घायल का किसी निजी क्लिनिक में इलाज कराने के कारण उसका नाम नहीं पता चल सका है।

 

 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य पुलिस टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचकर मामले के सम्बन्ध में जानकारी ली। वहीं इसको लेकर सदर डीएसपी संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि बम-पटाखा छोड़ने के दौरान यह घटना घटी है। वैसे पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस सम्बन्ध में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!