Samastipur

समस्तीपुर का मौसम;दो दिनों तक पुरवा व उसके बाद चलेगी पछिया हवा,मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर का मौसम।ग्रामीण कृषि मौसम सेवा विभाग पूसा व भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 4-8 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में कहीं-कहीं हल्के बादल देखे जा सकते हैं। वहीं इस दौरान मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। बताया गया कि इस दौरान सुबह में 75-85 फीसदी व दोपहर में 50-55 फीसदी रहने की संभावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वहीं इस अवधि में औसतन 3-5 किमी की रफ्तार से अगले दो-तीन दिनों तक पुरवा हवा व उसके बाद पछिया हवा चलने की संभावना है। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब आधा डिग्री अधिक रहते हुए 31.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री कम रहते हुए 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुस सत्तार ने बताया कि शुष्क मौसम की संभावना को देखते हुए किसान धान की कटनी व दौनी का कार्य प्राथमिकता देकर करें। गेहूं व चना की बुआई के लिए खेत की तैयारी करें। इसके साथ ही रबी मक्का, मसूर, मटर, राजमा व लहसुन की बुआई व आलू की रोपनी खेत तैयार कर शुरू करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!