Samastipur

Samastipur:बदमाशों ने युवक को मारी गोली:भाई ने कहा- बकाया पैसा लेने गया था,पटना रेफेर

Samastipur जिले के पूसा थाना क्षेत्र के नारायणपुर लीची बगान में बुधवार शाम बदमाशों ने एक फल दुकानदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया। फल दुकानदार की पहचान पूसा गड़िया चौक निवासी सुदिश कुमार उर्फ एंथोनी के रूप में की गई है। युवक के सीने में दो गोली मारी गई है। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हालांकि युवक के बेहोशी की स्थिति में रहने के कारण घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

घटना के संबंध में जख्मी युवक के भाई सतीश कुमार ने बताया कि उनके भाई का फल का कारोबार है किसी के यहां करीब 2 लाख रुपए का बकाया था। शाम में उसे व्यक्ति का ही फोन आया था और पैसा देने के लिए बुलाया था। उनके भाई पैसा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान सूचना मिली कि उन्हें गोली मार दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए।

 

घटना के पीछे शराब के कारोबार की आ रही है बात

 

उधर चर्चा यह भी है कि इस गोलीबारी की घटना के पीछे शराब का कारोबार है एंथोनी अपने एन कुछ मित्रों के साथ लीची बगान में खा पी रहा था इसी दौरान विवाद के बाद उसे पर गोली चलाई गई। बताया गया है कि जख्मी शराब के मामले में पूर्व में जेल भी जा चुका है।

 

थाना अध्यक्ष क्या कहा

 

पूसा थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर चंद्रकांत गौरी ने बताया कि पटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है जख्मी युवक पूर्ण में शराब के मामले में जेल जा चुका है युवक को दो गोली लगने की बात सामने आई है। परिवार के लोग घटना के पीछे लेनदेन की बात बता रहे हैं पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!