Samastipur

“Samastipur के डीएम ने अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण

Samastipur News :समस्तीपुर की ताजा खबर:-DM योगेंद्र सिंह के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के बेला पंचायत के अंतर्गत रघुनाथपुर बेला ग्राम में हरे कृष्ण झा के खेत में सांख्यिकी विभाग की ओर से आयोजित अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण किया गया।इस प्रयोग में खेत के 10 मीटर * 5 मीटर के रकवा में लगी धान की फसल को काटा गया एवम उसका वजन किया गया। पैदावार 33.5 किलोग्राम पाई गई। 7 दिन के बाद इसका सुखवान प्रयोग किया जायेगा।(समस्तीपुर की ताजा खबर)

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस तरह के प्रयोग का उद्देश्य फसल कटनी प्रयोग के आधार पर जिले में उत्पादित कुल धान के उत्पादन का आकलन करना होता है। इस तरह के 5- 5 फसल कटनी प्रयोग प्रत्येक पंचायत में आयोजित किए जाते हैं। सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित इस प्रयोग में प्रयोग कर्ता कृषि विभाग के कृषि समन्वयक तथा किसान सलाहकार होते हैं।

 

 

 

जिला पदाधिकारी के द्वारा फसल कटनी प्रयोग में आए उत्पादकता परिणाम पर प्रसन्नता ब्यक्त की गई। इस प्रयोग के समय जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, बेला पंचायत के मुखिया एव किसान उपस्थित थे।(समस्तीपुर की ताजा खबर)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!