Samastipur

Samastipur:भैंस को बचाने के चक्कर में पशुपालक की ट्रेन से कटकर मौत,जाँच में जुटी पुलिस

Samastipur News:समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के किशनपुर स्टेशन के पास सोमवार देर शाम भैंस को बचाने के चक्कर में पशुपालक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान किशनपुर वार्ड 10 निवासी रामचंद्र राय(65) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्ज में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रामचंद्र राय अपनी भैंस को किशनपुर स्टेशन के पास स्थित रेलवे गुमटी के निकट चारा खिला रहे थे।ट्रेन की सीटी की आवाज पर भैंस अचानक भड़क गई। भैंस रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गई। इसी बीच गरीब रथ के नजदीक आने पर पशुपालक किसी तरह भैंस को ट्रैक से हटाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों की कटकर मौत हो गई।

 

मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक से शव को हटाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इस बीच रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिवार के लोग शव का पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे। प्रशासन के समझाने पर पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।

 

रेल थाना अध्यक्ष ने क्या कहा

 

रेल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जयनगर से नई दिल्ली जा रही गरीब रथ के चपेट में आने से भैंस और पशुपालक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पदाधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। हालांकि तब तक मृतक के परिजन शव को रेलवे ट्रैक से हटा लिए थे। पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना को लेकर FIR भी दर्ज की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!